कुंभ राशि - ज्योतिषीय मार्गदर्शन | लाइट थीम
Aquarius Zodiac

कुंभ

(Aquarius)

मानवता • नवाचार • स्वतंत्रता • विचारशीलता

21 जनवरी से 20 फरवरी के बीच जन्मे लोगों की जन्म राशि कुंभ राशि होती है। इस राशि के स्वामी ग्रह शनि (Saturn) हैं। यह अचर, वायुगुण व पुरुष प्रवृत्ति राशि है। शुक्र व बुध मित्र हैं, जबकि सूर्य, चन्द्र, मंगल एवं बृहस्पति शत्रु स्थान हैं।

✦ शारीरिक गठन

दुबलापन, दूसरों के विचारों को समझने की क्षमता। कोई भी इन्हें भारी बातों से प्रभावित नहीं कर सकता। अति महत्वाकांक्षी व सहृदय व्यक्तित्व, दूसरों की सहायता करने वाले, स्पष्टवक्ता।

✦ स्वभाव

मानवतावादी, जीवन के प्रति निष्ठावान, ईमानदार, प्रेमी, संवेदनशील, संयम से समाधान निकालने वाले। निजी व्यक्तियों से अधिक दूसरों के प्रति आकर्षित। रहन-सहन व कपड़ों में सदा फैशन व अपनी रुचि का प्रदर्शन।

✦ व्यवसाय

रक्षा विभाग, वाणिज्य विभाग, इंजीनियर, आयकर विभाग, बिजली उद्योग, जहाजरानी एवं उच्चकोटि के शोध वैज्ञानिक।

✦ दुख एवं कष्ट

निर्णय लेने से नुकसान, मित्रों से कष्ट, नशा एवं गलत ऐशोआराम में फँसना, अतिव्यस्तता से थकान, नव निर्माण में परेशानी, शरीर में छिपी बीमारियाँ, हृदय रोग, रक्तचाप, अस्थि एवं गम्भीर स्वास्थ्य सम्बन्धी कष्ट।

✦ आपका शुभ राशि रत्न

कुंभ राशि के प्रमुख स्वामी शनि एवं उपस्वामी केतु हैं। इन्हें प्रसन्न करने के लिए टाइगर आई (Tiger's Eye) मध्यमा उंगली में धारण करें। इससे अप्रत्याशित लाभ एवं संपत्ति की प्राप्ति होती है। Tiger's Eye के साथ Blue Topaz धारण करने से मनोकामनाएँ पूर्ण होती हैं।

Tiger's Eye Gemstone

टाइगर आई (Tiger's Eye)

अप्रत्याशित लाभ, संपत्ति

BUY NOW →
💡 शनिवार को सूर्योदय से 2 घंटे पूर्व Tiger's Eye को मध्यमा (Middle Finger) में धारण करें।
Tiger's Eye + Blue Topaz धारण करने से मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।

✦ वैदिक उपाय

  • शनिवार को पवित्र जल से स्नान करें। काले/सफेद कपड़े में सवा पाव काले उड़द, तांबे का पात्र, नारियल, काला तिल, काजल रखें।
  • “ॐ शं शनैश्चराय नमः” और “ॐ कें केतवे नमः” (108 बार) जाप करें और सामग्री ब्राह्मण/गरीब/गाय को दान करें।
  • शनिवार को कुत्तों को सात अनाज की रोटी खिलाएँ – कर्ज खत्म, धन प्राप्ति।
  • काली बिल्ली या काले कुत्ते को मीठा दूध/दही खिलाएँ – रोग नाश, धन प्राप्ति।

✦ धार्मिक सम्बन्ध उपाय

  • शनिवार को काली या श्यामा गाय को सफेद/काले तिल व गुड़ की रोटी खिलाएँ।
  • सफेद या हल्के कपड़े पहनकर गुप्त दान करें।
  • विकलांग, अनाथ या कुष्ठरोगी की सेवा करें – शनि व केतु प्रसन्न होकर सुख-समृद्धि प्रदान करते हैं।

✦ अन्य विशेषताएँ

मूलांक8
शुभ दिनगुरुवार, शनिवार, सोमवार
शुभ तारीख8, 17, 26
शुभ रंगआसमानी, नीला, काला, लेमन पीला
अनुकूल राशियाँकर्क, धनु, मीन
प्रतिकूल राशियाँसिंह, तुला

Get Your Daily Horoscope

Enter your details to download your personalised horoscope.