मकर
अनुशासन • महत्वाकांक्षा • धैर्य • परिपक्वता
23 दिसम्बर से 20 जनवरी के बीच जन्मे हुए लोगों की जन्म राशि मकर राशि होती है। इस राशि के स्वामी ग्रह शनि (Saturn) हैं। यह चर, पृथ्वी तत्व एवं स्त्री राशि है। मंगल यहाँ उच्च तथा बृहस्पति नीच होता है। सूर्य व चन्द्रमा शत्रु स्थान, जबकि शुक्र व बुध मित्र स्थान हैं।
✦ शारीरिक गठन
बचपन में कमजोर शरीर परंतु परिपक्व होने पर उत्तरोत्तर सुधार। लम्बा व स्वस्थ शरीर, बड़ी आँखें, बड़ी नाक, बड़े कान, कर्क चाल।
✦ स्वभाव
उत्तम इच्छाएँ, कूटनीतिक स्वभाव, बातूनी, अवसरवादी, निजी प्रतिष्ठा का ध्यान, दूसरों पर नियंत्रण, नेतृत्व गुण। धन संचय में विश्वास, मौन रूप से कार्य करना, सही चयन के साथ बचत कर धन जोड़ना।
✦ व्यवसाय
प्रशासनिक अधिकारी, बिल्डर, खदानों से संबंधित कार्य, समाजवादी, राजनीतिज्ञ, कृषि से प्रभावशाली व्यापारी।
✦ दुख एवं कष्ट
भावनात्मक अस्थिरता, अति-महत्वाकांक्षा से हानि, शत्रुओं से नुकसान, शारीरिक दुर्बलता, एड़ी एवं कमर में दर्द, निराशावादी सोच से व्यक्तित्व पतन।
✦ आपका शुभ राशि रत्न
मकर राशि के स्वामी शनि हैं। इन्हें प्रसन्न करने के लिए Blue Topaz मध्यमा उंगली में धारण करें। इससे बड़ी मनोकामनाएँ पूर्ण होती हैं। Blue Topaz के साथ Yellow Topaz व Coral धारण करने से उत्तम स्वास्थ्य एवं सभी बाधाओं का नाश होता है।
Blue Topaz + Yellow Topaz + Coral धारण करने से सभी बाधाओं का नाश एवं उत्तम स्वास्थ्य प्राप्ति।
✦ वैदिक उपाय
- शनिवार को तेल लगाकर सुगंधित जल से स्नान करें, आसमानी वस्त्र पहनें, सूर्यास्त से पूर्व पीपल के नीचे तेल का दीपक जलाएँ।
- उड़द, काला तिल, तेल, लोहे का पात्र, गुड़ लपेटकर “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र जाप करें और सूर्यास्त पर ब्राह्मण को दान करें।
- भैंस या बड़े काले पशु को उड़द की दाल/रोटी खिलाएँ।
- शनि मंदिर में सरसों के तेल की मालिश करें।
- चावल-दाल की खिचड़ी, चोखा एवं पापड़ खाएँ।
✦ धार्मिक सम्बन्ध उपाय
- शनिवार को पीपल एवं हनुमान मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएँ।
- विकलांग या रोगियों को काली उड़द एवं रोटी दान करें।
- सप्तमुखी हनुमान जी के दर्शन करें।
✦ अन्य विशेषताएँ
Get Your Daily Horoscope
Enter your details to download your personalised horoscope.