तुला
संतुलन • न्याय • कला • सौंदर्य
24 सितंबर से 22 अक्टूबर के बीच जन्मे हुए लोगों की जन्म राशि तुला राशि होती है। इस राशि के स्वामी ग्रह शुक्र (Venus) हैं। यह चर प्रकृति, वायु गुण व पुरुष राशि है। इस राशि में शनि उच्च तथा सूर्य नीच होता है। चन्द्रमा सम राशि है, जबकि बृहस्पति व मंगल शत्रु राशि हैं।
✦ शारीरिक गठन
सामान्य से कुछ लम्बा कद, रंग साफ, चौड़ा चेहरा, सुंदर आँखें, मधुर मुस्कान। अधिक आयु में भी कम आयु के प्रतीत होते हैं। चौड़ा सीना, हाथ-पैर पतले परंतु पुष्ट।
✦ स्वभाव
सौंदर्य प्रेमी, संतुलित मन वाले, कलात्मक, सामाजिक, आनंदयुक्त भाव, चंचल, शांतिप्रिय, विवादों से दूर, लोकप्रिय, मित्रों के बीच आकर्षण, व्यावहारिक मामलों में चतुर एवं न्यायप्रिय। स्वच्छ कपड़े व अच्छे ढंग से रहने की इच्छा रखते हैं।
✦ व्यवसाय
चमक-धमक से धन कमाना, स्वर्ण आभूषण व्यापार, फिल्म इंडस्ट्री, टेक्सटाइल एवं प्लास्टिक उद्योग, कूटनीति, राजनीति, आभूषण विशेषज्ञ, वकील, लोकसभा कार्यकर्ता, निर्देशक, होटल उद्योग एवं संगीत।
✦ दुख एवं कष्ट
भावनात्मक धोखा, शारीरिक दुर्बलता से पतन, अस्थिर विचार, असफलता से डर, संयुक्त व्यवसाय में हानि, संक्रमण एवं दुखों से ग्रस्त रहना। किडनी, कमर दर्द, रीढ़ की हड्डी के विकार, कब्ज आदि।
✦ आपका शुभ राशि रत्न
तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं। शुक्र की प्रसन्नता के लिए White Topaz मध्यमा उंगली में धारण करें। यह शांति, भौतिक सुख एवं आकर्षक व्यक्तित्व प्रदान करता है। White Topaz के साथ Red Topaz व Pearl धारण करने से व्यापार में सफलता मिलती है।
White Topaz + Red Topaz + Pearl धारण करने से व्यापार में बड़ी सफलता मिलती है।
✦ वैदिक उपाय
- शुक्रवार को जल में सुगंधित पदार्थ एवं चाँदी का टुकड़ा डालकर 3 या 7 बार स्नान करें।
- सफेद वस्त्र में कपूर (5/7 टुकड़े), चावल, गुड़, चन्दन, सफेद फूल, दक्षिणा रखकर “ॐ शुं शुक्राय नमः” जाप करें और ब्राह्मण को दान करें।
- शुक्रवार को चावल की खीर इष्टदेव को अर्पित करें।
- गरीबों को दूध, दही या दूध से बनी वस्तुएँ खिलाएँ।
✦ धार्मिक सम्बन्ध उपाय
- शुक्रवार को सुगंधित जल से स्नान कर सफेद वस्त्र पहनकर इष्टदेव का स्मरण करें।
- प्रातः स्नान के बाद दही व गुड़ का सेवन करें – मनोकामनाएँ पूर्ण होती हैं।
- चाँदी का टुकड़ा एवं सुगंधित द्रव्य जल में मिलाकर स्नान करें।
- चावल की खीर बनाकर ब्राह्मण या किसी व्यक्ति को खिलाएँ, फिर स्वयं खाएँ।
✦ अन्य विशेषताएँ
Get Your Daily Horoscope
Enter your details to download your personalised horoscope.