धनु राशि - ज्योतिषीय मार्गदर्शन | लाइट थीम
Sagittarius Zodiac

धनु

(Sagittarius)

ज्ञान • आशावाद • साहसिकता • स्वतंत्रता

24 नवम्बर से 22 दिसम्बर के बीच जन्मे हुए लोगों की जन्म राशि धनु राशि होती है। इस राशि के स्वामी ग्रह बृहस्पति (Jupiter) हैं। यह द्विस्वभावी, अग्नि गुण वाली पुरुष राशि है। सूर्य, चन्द्रमा व मंगल सम स्थान पाते हैं, जबकि बुध, शुक्र व शनि के लिए यह शत्रु स्थान है।

✦ शारीरिक गठन

गोरा रंग, औसत से कुछ अधिक लम्बाई, सुन्दर आकर्षक शरीर, सुगठित बाँह, मुस्कान, भूरापन लिये हुए बाल, उम्र के साथ शरीर में मोटापा होना।

✦ स्वभाव

प्रखर, तीव्र बुद्धि, स्पष्टवादी, धर्मप्रिय, न्यायप्रिय, लोगों से सहानुभूति, धन लाभ, स्नेहपूर्ण व्यवहार, अच्छा विश्वास, ईश्वर में आस्था। अपने धन व प्रगति के प्रति विशेष महत्व नहीं रखते।

✦ व्यवसाय

शिक्षक, धर्मप्रचारक, वैज्ञानिक, प्रबंधक, ट्रांसपोर्टर, बैंक अधिकारी, डॉक्टर एवं उच्चकोटि के व्यवसायी।

✦ दुख एवं कष्ट

सम्मान की हानि, स्पष्टवादिता से नुकसान, व्यवसाय में गलत निर्णय से हानि, साझेदारी में धोखा, व्यवसायिक कठिनाइयाँ। शारीरिक रूप से साइटिका, गठिया एवं पेट सम्बन्धी रोग।

✦ आपका शुभ राशि रत्न

धनु राशि के स्वामी बृहस्पति हैं। इनकी पूर्ण कृपा के लिए Yellow Topaz (पीला टोपाज़) तर्जनी उंगली में धारण करें। इससे सभी विघ्न नष्ट होते हैं और भाग्य मार्ग प्रशस्त होता है। Yellow Topaz के साथ Blue Topaz या Pearl धारण करने से व्यक्ति अजेय हो जाता है।

Yellow Topaz Gemstone

पीला टोपाज़ (Yellow Topaz)

भाग्योदय, विघ्न नाश

BUY NOW →
💡 गुरुवार (बृहस्पतिवार) को सूर्योदय से 1 घंटे पहले Yellow Topaz को तर्जनी (Index finger) में धारण करें।
Yellow Topaz + Blue Topaz + Pearl धारण करने से व्यक्ति अजेय हो जाता है।

✦ वैदिक उपाय

  • गुरुवार को केसर, हल्दी एवं इत्र मिश्रित जल से स्नान करें।
  • पीले वस्त्र में चने की दाल, गुड़, हल्दी, पीले फूल, दक्षिणा रखकर “ॐ बृं बृहस्पतये नमः” (108 बार) जाप करें और ब्राह्मण को दान करें।
  • पीला वस्त्र पहनकर इष्टदेव का स्मरण करें।
  • मूंग की दाल व हलुवा स्वयं खाएँ और गरीबों को खिलाएँ।
  • चने की दाल की पूड़ी एवं गुड़ शाम को खाएँ या खिलाएँ।

✦ धार्मिक सम्बन्ध उपाय

  • गुरुवार को हल्दी का उबटन लगाकर सुगंधित जल से स्नान करें।
  • पीला वस्त्र पहनकर मौन व्रत रखें और सात्विक भोजन (दाल की पूड़ी) खाएँ या खिलाएँ।
  • सवा पाव चने की दाल, गुड़ और खड़ी हल्दी का दान करें।

✦ अन्य विशेषताएँ

मूलांक3
शुभ दिनगुरुवार, शनिवार, सोमवार
शुभ तारीख3, 12, 21, 30
शुभ रंगपीला, सफेद, आसमानी, लेमन येलो
अनुकूल राशियाँमेष, कर्क, मकर, कुंभ
प्रतिकूल राशियाँवृष, मिथुन, तुला, कन्या

Get Your Daily Horoscope

Enter your details to download your personalised horoscope.