वृश्चिक
रहस्य • शक्ति • परिवर्तन • तीव्रता
23 अक्टूबर से 23 नवम्बर के बीच जन्मे लोगों की जन्म राशि वृश्चिक राशि होती है। इस राशि के स्वामी ग्रह मंगल (Mars) हैं। यह अचर, स्त्री जल गुण व नारी राशि है। चन्द्रमा यहाँ नीच होता है, सूर्य व बृहस्पति मंगल के मित्र हैं, जबकि बुध, शुक्र व शनि शत्रु हैं।
✦ शारीरिक गठन
औसत से कुछ अधिक ऊँचाई, सुंदर सुमचित शरीर, नुकीले दाँत, चौड़ा माथा, छोटे व घुंघराले बाल, चौड़े व मजबूत कंधे, प्रभावशाली व्यक्तित्व, बड़ी आँखें।
✦ स्वभाव
दृढ़ संकल्प शक्ति, मेहनती, सिद्धांतवादी, नियम के पक्के, हार न मानने वाले, प्रभावी व्यक्ति, संकोची परंतु बेकार काम न पसंद करना, किसी भी कार्य में नेतृत्व की क्षमता।
✦ व्यवसाय
विशेष चिकित्सक, डिप्लोमेसी, सैन्य व पुलिस अधिकारी, योजनाएँ, फिल्म कलाकार, फैक्ट्री, मुक्केबाज, रेस्टोरेंट, रक्षा और सुरक्षा संबंधी कारोबार।
✦ दुख एवं कष्ट
उत्तेजना में आकर नुकसान, साझेदारी में व्यापार हानि, दूसरों को कम आँकने से हानि। गुदा सम्बन्धी कष्ट (Piles & Fistula), पित्ताशय में सूजन, किडनी में पथरी, यौन विकार, मानसिक कमजोरी। मदिरापान व मादक पदार्थों से बचना चाहिए।
✦ आपका शुभ राशि रत्न
वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल हैं। इनकी प्रभावशीलता के लिए Coral (मूँगा) अनामिका उंगली में धारण करें। इससे निर्णय शक्ति, शत्रु शांति, रोगों पर विजय एवं कोर्ट व्यवसाय में प्रगति होती है। Coral के साथ Red Topaz व Yellow Topaz धारण करने से धन लाभ होता है।
Coral + Red Topaz + Yellow Topaz धारण करने से भरपूर धन लाभ होता है।
✦ वैदिक उपाय
- मंगलवार को जल में गंगाजल, कुमकुम, हल्दी, चंदन मिलाकर स्नान करें।
- गुड़, लाल मसूर, तांबे का सिक्का, लाल वस्त्र, दक्षिणा रखकर “ॐ अं अंगारकाय नमः” (108 बार) जाप करें और ब्राह्मण को दान करें।
- लाल या मरून वस्त्र धारण करें, गुड़ और दही खाकर इष्टदेव का स्मरण करें।
- अनार एवं लाल मसूर की दाल खिलाएँ या स्वयं खाएँ।
- रक्तदान करें या सामाजिक सहायता करें।
✦ धार्मिक सम्बन्ध उपाय
- मंगलवार को पवित्र जल से स्नान कर लाल वस्त्र एवं कुमकुम का टीका लगाएँ।
- लाल कपड़ा, लाल मसूर, अनार एवं टमाटर का दान करें।
- कम आयु के लोगों को रक्तदान करें।
✦ अन्य विशेषताएँ
Get Your Daily Horoscope
Enter your details to download your personalised horoscope.