मेष
साहस • शक्ति • नेतृत्व • ऊर्जा
22 मार्च से 20 अप्रैल के बीच जन्मे हुए लोगों की जन्म राशि मेष राशि होती है। इस राशि का स्वामी ग्रह मंगल (Mars) है। यह राशि अग्नि तत्व प्रधान, ऊर्जावान, नेतृत्व क्षमता से युक्त एवं आत्मविश्वास से परिपूर्ण मानी जाती है।
✦ शारीरिक गठन
मध्यम ऊँचाई, मजबूत मांसपेशीयुक्त चुस्त शरीर, गुलाबी आभा युक्त गोरा रंग, तीखी नजर, चौड़ा सिर तथा प्रभावशाली व्यक्तित्व।
✦ स्वभाव
मेष राशि के लोग साहसी, दृढ़ इच्छाशक्ति वाले, निडर, स्पष्टवादी एवं नेतृत्व करने वाले होते हैं। ये लोग चुनौतियों से घबराते नहीं बल्कि स्वयं अपना मार्ग बनाते हैं।
आत्मविश्वास इनकी सबसे बड़ी शक्ति होती है, लेकिन अत्यधिक क्रोध एवं जल्दबाजी कभी-कभी परेशानी का कारण बन सकती है।
✦ व्यवसाय
प्रशासन, राजनीति, व्यवसाय, इंजीनियरिंग, सर्जरी, सेना, प्रबंधन एवं नेतृत्व वाले कार्यों में सफलता प्राप्त करते हैं।
✦ दुख एवं कष्ट
क्रोध, मानसिक तनाव, जल्दबाजी, गलत निर्णय, व्यापारिक हानि, सिरदर्द, हाई ब्लड प्रेशर एवं विवादों की संभावना रहती है।
✦ आपका शुभ राशि रत्न
मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह को प्रसन्न करने हेतु मूँगा (Red Coral) एवं पीला टोपाज (Yellow Topaz) धारण करना अत्यंत शुभ माना जाता है।
Coral के साथ Yellow Topaz धारण करने से यश, सम्मान एवं धन वृद्धि होती है।
✦ वैदिक उपाय
- मंगलवार को लाल चंदन या रोली का तिलक लगायें।
- सूर्य भगवान को जल अर्पित करें।
- हनुमान मंदिर में नारियल चढ़ायें।
- ॐ अंगारकाय नमः मंत्र का जाप करें।
- गुड़ एवं मसूर दाल का दान करें।
✦ धार्मिक सम्बन्ध उपाय
- मंगलवार को लाल वस्त्र धारण करें।
- बंदरों को गुड़ एवं चना खिलायें।
- तांबे के पात्र में जल पीना शुभ माना जाता है।
- लाल मसूर एवं गुड़ का दान करें।
✦ अन्य विशेषताएँ
Divya Ratna
Cosmic Healing & Spiritaulity
© 2026 Divya Ratna. All rights reserved.