वृष राशि - ज्योतिषीय मार्गदर्शन | लाइट थीम
Taurus Zodiac

वृष

(Taurus)

धैर्य • स्थिरता • कला • विलासिता

21 अप्रैल से 21 मई के बीच जन्मे हुए लोगों की जन्म राशि वृष राशि होती है। इस राशि का स्वामी ग्रह शुक्र (Venus) है। यह राशि पृथ्वी गुण की प्रधानता, गम्भीर स्वभाव व धैर्यशील चरित्र रखती है। इस राशि में स्थित होने पर चन्द्रमा उच्च होता है। सूर्य के लिये यह शत्रु स्थान है। बुध के लिये मित्र स्थान तथा मंगल व बृहस्पति के लिये सम स्थान है।

✦ शारीरिक गठन

मध्यम ऊँचाई, राशि के स्वामी शुक्र के कारण शरीर भारी, मोटापे की संभावना, चौड़े कंधे व मजबूत मांसपेशियाँ। चेहरा व आँखें सुन्दर, बड़े कान।

✦ स्वभाव

गंभीर, शांत स्वभाव, मेहनती, अच्छा ज्ञान व दूसरों की भावनाओं का ख्याल रखने वाले। कार्य को बार-बार न करना, शांति एवं स्थिरता, पारिवारिक मानसिक प्रेम प्रवृत्ति के कारण विपरीत लिंगी को आकर्षित करते हैं।

शारीरिक सुख की इच्छा रखना तथा अच्छे भोजन व विलासिता के प्रति रुचि रहेगी। आर्थिक स्थिति सुधारते रहेंगे अर्थात धन कमाने की इच्छा रहेगी। साथ ही अपने मुख्य कार्यों के लिये व्यस्त बने रहेंगे।

✦ व्यवसाय

सफल संगीतकार, कलाकार, अभिनेता, लेखक तथा सरकारी कर्मचारी, लोहा अधिकारी, मशीन एवं वाहन चालक, चिकित्सा, कॉस्मेटिक, गहने, बिल्डिंग की वस्तुएँ, डिजाइनर, मिल्क एवं डेयरी व्यवसाय को चलाने में कुशल होते हैं।

✦ दुख एवं कष्ट

काममुखता या कामवासना के प्रति दुःख, विलासिता संबंधी व्यसनों के कारण आर्थिक परेशानी में विवाद, आध्यात्मिक गुणधर्मों की कमी के कारण व्यवसाय सम्बन्धी गलत निवेश में नुकसान। मुख, नेत्र, चेहरे में विकृति, टॉन्सिल एवं गले की बीमारी, कब्ज, मोटापा एवं मोटापे जनित रोगों की संभावना।

✦ आपका शुभ राशि रत्न

वृष राशि के स्वामी शुक्र हैं। इनकी कुंडली में अशुभ स्थिति होने पर सफेद टोपाज (White Topaz) एवं मोती (Pearl) धारण करना अत्यंत शुभ माना जाता है।

White Topaz Gemstone

सफेद टोपाज (White Topaz)

शुक्र ग्रह का रत्न • व्यक्तित्व विकास, यश और सौन्दर्य

BUY NOW →
💡 शुक्रवार को प्रातः 6:30 से 9:30 बजे के मध्य White Topaz को मध्यमा या तर्जनी अंगुली में धारण करें।
White Topaz के साथ Pearl पहनने से मानसिक शांति एवं इष्टदेव की कृपा से धन संचय होता है।

✦ वैदिक उपाय

  • शुक्रवार के दिन सुगंधित द्रव्य एवं दुग्ध मिश्रित करके स्नान करें।
  • सफेद वस्त्र धारण करें तथा सफेद चन्दन का टीका लगाएं।
  • बेला की माला गले में धारण करें और सुगंधित इत्र लगाएं।
  • जल में दूध, गुड़, मिश्री मिलाकर शक्कर युक्त भोजन करें।
  • ॐ शुं शुक्राय नमः मंत्र का जाप करें।

✦ धार्मिक सम्बन्ध उपाय

  • शुक्रवार को दिनभर केवल खीर खाने से उत्तम स्वास्थ्य एवं धन की प्राप्ति होती है।
  • चाँदी की चाली में चाँदी का टुकड़ा रखकर स्नान करने से भाग्यवती प्राप्त होती है।
  • शुक्रवार को सफेद वस्त्र पहनकर दही, चीनी का दान करें।
  • माँ शारदा एवं स्त्रियों का सम्मान करें एवं कन्याओं को भोजन कराएं।

✦ अन्य विशेषताएँ

मूलांक6
शुभ दिनशुक्रवार, बुधवार, सोमवार
शुभ तारीख6, 15, 24
शुभ रंगकेसरिया, सफेद, गुलाबी, हल्का पीला
अनुकूल राशियाँवृष, कर्क, सिंह, तुला
प्रतिकूल राशियाँमेष, वृश्चिक, मकर, कुंभ

Get Your Daily Horoscope

Enter your details to download your personalised horoscope.

© 2026 Divya Ratna. All rights reserved.